फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रोडवेज कर्मचारी यू नयन ने दो सप्ताह के लए टाला कार्य ब हष्कार

रोडवेज कर्मचारी यू नयन ने दो सप्ताह के लए टाला कार्य ब हष्कार

Thu, 23 May 2019 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी यू नयन ने दो सप्ताह के  लए टाला कार्य ब हष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने शुक्रवार से शुरू होने वाले प्रदेशव्यापी कार्यबहिष्कार को दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। यूूनियन ने बुधवार को परिवहन सचिव को पत्र भेजकर एस्मा हटाने की मांग की। साथ ही छह जून तक मांग पूरी न होने पर सात जून से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि परिवहन सचिव को पत्र भेज दिया है। इसमें एस्मा का विरोध जताते हुए उसे हटाने की मांग की है। वहीं, 24 मई से प्रस्तावित प्रदेशव्यापी कार्यबहिष्कार को 14 दिन के लिए स्थगित कर दिया है। उन्होंने बताया कि वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर यूनियन की तीनों मंडलीय कार्यकारिणी ने 16 मई से, जबकि प्रदेश कार्यकारिणी ने 24 मई से कार्यबहिष्कार का एलान किया था। जिसे लेकर शासन ने 14 मई को रोडवेज की हड़ताल पर छह माह के लिए एस्मा लगा दी थी। उसके बाद 11 दौर में वार्ता के बाद यूनियन और सरकार के बीच समझौता हो गया। जिसके बाद 16 मई से होने वाला कार्यबहिष्कार स्थगित कर दिया था। वहीं, बीते दिनों कर्मचारियों को वेतन जारी हो गया, जिसे देखते हुए यूनियन ने शुक्रवार से होने वाले प्रदेशव्यापी कार्यबहिष्कार को छह जून तक के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed