फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जान जोखिम में डाल कर सफर कर रहे लोग

जान जोखिम में डाल कर सफर कर रहे लोग

Tue, 30 Apr 2019 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
जान जोखिम में डाल कर सफर कर रहे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। प्रशासन की लापरवाही के चलते जौनसार बावर परगने में लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। जिसके चलते रोजाना छोटे वाहनों में मानकों से अधिक सवारी बिठाई जाती है। इतना ही नहीं वाहनों की छतों पर सामान भरने के बाद उसके ऊपर यात्री सवार होकर सफर कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन मौन है।

जौनसार बावर परगने में छोटे वाहनों में ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लग रही है। परगने के अधिकांश मार्गों पर यात्री बसों का संचालन नहीं होने से स्थानीय बाशिंदे छोटे वाहनों से सफर करने के साथ ही सामान भी एक जगह से दूसरी जगह ले जाते हैं। सोमवार को त्यूनी बाजार में ऐसे ही एक छोटे वाहन में यात्री सामान के ऊपर बैठकर सफर रहे थे। वाहन के छत पर लोगों ने रोजमर्रा के सामान के साथ पशुओं के चारे की घास रखी हुई थी। घास के ऊपर महिला पुरुषों के साथ ही छोटे बच्चे भी बैठे हुए थे। तहसील मुख्यालय के बाजार में मानकों से अधिक सवारी और सामान ले जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से इस पर रोक लगाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह आलम तब है जबकि यहां होने वाली अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं के लिए ओवरलोडिंग को ही कारण माना जाता है। दुर्घटना होने के बाद प्रशासन के अधिकारी कुछ दिनों तक ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई के लिए सड़क पर उतरते है, लेकिन फिर चुप्पी साध ली जाती है। उधर, एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग के साथ ही राजस्वकर्मियों को ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed