{"_id":"5cc60863bdec22077d5bd49f","slug":"155648221116-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेलेकुई इंटरनेशनल स्कूल ने टेनिस डबल्स खिताब जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेलेकुई इंटरनेशनल स्कूल ने टेनिस डबल्स खिताब जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
सेलाकुई। पांचवें इंटर स्कूल इंविटेशनल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में 26 से 28 अप्रैल के बीच संपन्न हुआ। टूर्नामेंट में मेजबान स्कूल सहित कुल बारह स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। राउंड रोबिन प्रारूप में आयोजित इस टूर्नामेंट को एकल बालक, एकल बालिका, डबल्स बालक और डबल्स बालिका के चार वर्गों में संपन्न कराया गया। एकल बालक वर्ग के पहले सेमी फाइनल में पैरागॉन स्कूल ने द दून स्कूल को हराया, जबकि दूसरे सेमी फाइनल में मिलेनियम स्कूल ने एमएनएसएस राय स्कूल को हराया।
बालिका वर्ग एकल प्रतियोगिता में शेरवुड कॉलेज और पाथवे अरावली ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की। डबल्स बालक वर्ग के सेमी फाइनल में द दून ने कसिगा स्कूल को हराया, जबकि सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने एमएनएसएस राय को हराकर फाइनल में जगह पक्की की। बालिका वर्ग डबल्स में पाथ वे अरावली और एमएनएसएस राय स्कूल ने फाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग एकल प्रतियोगिता में मिलेनियम स्कूल के राहुल कुमार ने खिताब पर कब्जा किया। जबकि बालिका वर्ग में पाथ वे अरावली की जिया कथूरिया ने खिताब अपने नाम किया। डबल्स बालक वर्ग में सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के ध्रुव बनर्जी और क्षितिज कौशिक ने दून स्कूल के अराध्य और अर्चित को हराकर खिताब पर कब्जा किया। बालिका वर्ग में एमएनएसएस राय की अंजलि और रीना ने पाथ वे अरावली की वंशिका और नंदनी को हराकर खिताब अपने नाम किया।