{"_id":"5cc60778bdec22070a1a80d8","slug":"15564819785-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मदारीपुर जंक्शन’ के मंचन ने मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मदारीपुर जंक्शन’ के मंचन ने मन मोहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
मसूरी। नगर के झड़ीपानी स्थित उत्तर रेलवे द्वारा संचालित ओकग्रो स्कूल के सभागर में रविवार को बालेन्दु द्विवेदी लिखित प्रसिद्ध उपन्यास मदारीपुर जंक्शन का मंचन किया गया। कलाकारों ने उपन्यास के मंचन से लोगों का मन मोह लिया।
उपन्यासकार बालेन्दु द्विवेदी ने नाटक के बारे में बताते हुए कहा कि यह नाटक अपने ग्रामीण कलेवर में कथा के प्रवाह के साथ विविध जाति-धर्मों के ठेकेदारों की चुटकी लेता और उन पर कटाक्ष करने पर आधारित है। नाटक के कथानक के केंद्र में पूर्वी उत्तर प्रदेश का मदारीपुर जंक्शन नामक एक गांव है, जिसमें एक ओर मदारी मिजाज चरित्रों का बोलबाला है, तो दूसरी ओर समस्त विद्रूपताओं का सम्मिलन स्थल भी है। इस लिहाज से मदारीपुर जंक्शन अधिकांश में सामाजिक विसंगतियों, विचित्रताओं का जंक्शन है।
नाटक का निर्देशन ‘दि थर्ड बेल’ संस्था इलाहाबाद के प्रसिद्ध युवा रंगकर्मी और निर्देशक आलोक नायर ने किया। सह निर्देशन अभिषेक मिश्रा, संयोजन राकेश श्रीवास्तव, वस्त्र विन्यास गौरव शर्मा, संगीत निर्देशन ऋतिका अवस्थी, रूप सज्जा संजय चौधरी समेत नाटक के प्रमुख किरदारों में सचिन चंद्रा, देवेंद्र राजभर, गौरव शर्मा, आशू कपूर, अभिषेक मिश्रा, कौस्तुभ पांडे आदि मौजूद रहे।