{"_id":"5cc4c05ebdec22076b5edfdf","slug":"155639824016-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
मसूरी। मेधा टैलेंट फेस्ट में नन्ही बच्चियों ने रेम्प में अपनी नटखट अदाओं से दर्शकों का मन मोहा, तो जूनियर और सीनियर छात्राओं ने मंच पर विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक छटा बिखेर कर खूब तालियां बटोरीं।
शनिवार को कैम्पटी मार्ग स्थित मसूरी इंटर नेशनल स्कूल में आयोजित मेधा टैलेंट फेस्ट का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार से किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की हेड गर्ल तनिशा, डिप्टी हेडगर्ल आशना जैन और अनुशासन समिति की प्रभारी राधिका उनियाल ने मुख्य अतिथि शांतनु प्रकाश का स्वागत किया। कार्यक्रम में 25 से अधिक वाद्य यंत्रों का सामूहिक वादन सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुति ने दर्शकों को रोमांचित किया। वहीं, शांतनु प्रकाश ने प्राथमिक स्तर पर आयोजित फैशन शो प्रतियोगिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में जहां आत्मविश्वास बढ़ता है, वहीं नेतृत्व क्षमता का विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि जीवन में हमेशा लक्ष्य रखकर ही आगे बढ़ना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
दूसरी ओर विद्यालय में अंतर सदनीय स्पर्धाओं में पाक विद्या, कलमकारी, मेहंदी, केशों की साज सज्जा, सौंदर्य प्रसाधन आकर्षण का केंद्र रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्या शकुंतला वशिष्ठ सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।