{"_id":"5cc4c051bdec2207594af892","slug":"1556398228923-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से गेहूं की 23 बीघा फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से गेहूं की 23 बीघा फसल राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
सेलाकुई/कालसी। पछवादून में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर लगी आग से गेहूं की 23 बीघा फसल जलकर राख हो गई। सहसपुर ब्लॉक के लक्ष्मीपुर में 18 और कालसी ब्लॉक के कालसी गांव में पांच बीघा फसल जल गई। लक्ष्मीपुर में सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इससे किसानों को लगभग दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री यामीन अंसारी के मुताबिक सहसपुर ब्लॉक के लक्ष्मीपुर में अकबर अली के घर के पास गेहूं की कुछ फसल कटी हुई थी। इसमें शनिवार दोपहर एक बजे अचानक आग लग गई। इससे पहले कि लोग आग पर काबू पाते। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग क्षेत्र के आठ किसानों हाशिम, हनीफ, अमरदीप, हलीम, युनुस, युसुफ, अकबर अली, उमेदखान के खेतों में फैल गई। इससे ग्रामीणों की लगभग 80 कुंतल से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर दमकल विभाग, क्षेत्रीय लेखपाल संगत सिंह सैनी और तहसीलदार प्रकाश शाह मौके पर पहुंचे। इससे पहले कि आग कुछ और खेतों में फैलती दमकल विभाग ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया। पीड़ित किसानों ने बताया कि छह महीने की मेहनत के बाद फसल पककर तैयार हुई थी। उधर, कालसी में राजकीय इंटर कॉलेज कालसी के पास पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संभावना जताई जा रही है कि किसी ने जलती बीड़ी फेंकी हो, या कहीं से कोई चिंगारी उड़कर गेहूं के ढेरों पर आ गिरी हो। बताया कि कालसी बाजार निवासी सरदार सिंह तोमर ने कई दिन की कटाई के बाद गेहूं की फसल को काटकर खेत में एकत्र किया था। शुक्रवार को गेहूं निकालने के लिए मशीन मंगाई थी, परिवार के लोग मशीन के खेत में आने का इंतजार कर रहे थे। कि तभी अचानक खेत में रखे गेहूं की ढेर में आग लग गई। लोगों को इतना समय नहीं मिला कि कहीं से पानी लाकर आग बुझाई जा सके। जब तक लोग दमकल बुलाते तब तक फसल का पूरा ढेर जलकर राख हो गया। इससे लगभग 10 कुंतल गेहूं जल गया। तहसीलदार एसपी उनियाल ने बताया क्षेत्रीय पटवारी को मौका मुआयना कर जांच रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।