फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वच्छता के प्रति जागरूक करना संगठनों का दायित्व

स्वच्छता के प्रति जागरूक करना संगठनों का दायित्व

Fri, 26 Apr 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता के प्रति जागरूक करना संगठनों का दायित्व
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

लायंस क्लब यमुना वैली की ओर से बुुधवार को चार्टर नाइट का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनय मित्तल ने की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाना प्रत्येक सामाजिक संगठन का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनों को अपना दायरा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ाना चाहिए। इन क्षेत्रों में स्वच्छता के साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया जाना जरूरी है। उन्होंने क्लब के सदस्यों को ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी गतिविधियां बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। क्लब के अध्यक्ष मनीष दत्ता ने वर्ष भर संचालित होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। इससे पूर्व सदस्यों ने बुधवार शाम को शहर में बेटी सुरक्षा और पॉलीथिन उन्मूलन के लिए रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान गगन सेठी, विशाल ठाकुर, राममूर्ति गुप्ता, एमपीएस खुराना, दिनेश जायसवाल, अतुल चावला, अनुज कौशिक, डॉ. राजेश खन्ना, उमाकांत अग्रवाल, अजय गोयल, विनयकांत नौटियाल, संजय गुप्ता, सबल सेरावत, डॉ. रोहित तोमर, यमन चौधरी, रूपा शर्मा, दीप कुमार, अनु दत्ता, रीना चावला, कृतिका सेठी, इंदु जायसवाल, दीपा चावला, बीना चंडोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed