{"_id":"5cc213dcbdec2214516f6d2f","slug":"155622300814-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों को दी मलेरिया से बचाव की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों को दी मलेरिया से बचाव की जानकारी
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विश्व मलेरिया दिवस पर राजकीय जूनियर हाईस्कूल केदारावाला में संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें नौनिहालों को मलेरिया के कारण और बचाव की जानकारी देते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसके
साथ ही छात्र-छात्राओं को जैविक, अजैविक कूड़ा निस्तारण की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्साधिकारी डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि गंदगी में मादा एनिफिलिज मच्छर पैदा होता है, जिससे मलेरिया बीमारी होती है। बताया कि घर के आसपास और खाली जगहों पर गंदा पानी इकठ्ठा नहीं होने देना चाहिए। साथ ही घरों में भी जालीदार खिड़की और दरवाजे लगाए जाने जरूरी हैं। बताया कि कूलर में प्रतिदिन पानी को बदलना चाहिए। इससे कि मच्छर पैदा न हो सकें। उन्होंने बताया कि बाहरी वातावरण और शरीर दोनों की स्वच्छता जरूरी है। उन्होंने नौनिहालों को स्वच्छता के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने की सलाह दी। इस दौरान प्रधानाचार्य लियाकत अली, ग्राम प्रधान इमरान, एसएमसी अध्यक्ष शौकत अली, पूनम रमोला, जातन देवी, जहीद अहमद, इस्लाम अली आदि मौजूद रहे।