फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मृत पशुओं को उठाने में अवैध वसूली का लगाया आरोप, हंगामा

मृत पशुओं को उठाने में अवैध वसूली का लगाया आरोप, हंगामा

Fri, 26 Apr 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
मृत पशुओं को उठाने में अवैध वसूली का लगाया आरोप, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

जमनीपुर के ग्रामीणों ने पशुओं के शव उठाने के लिए जिला पंचायत की ओर से अधिकृत समिति के सदस्यों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को पहले गांव और फिर तहसील में समिति के सदस्यों का घेराव कर हंगामा काटा। ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
तहसील मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे जमनीपुर निवासी राष्ट्रीय बंजारा समिति के प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम राठौर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं के शव उठाने के लिए जिला पंचायत की ओर से टेंडर प्रक्रिया के तहत एक समिति को अधिकृत किया गया है। आरोप है कि ग्रामीणों के पशुओं की मौत पर समिति के सदस्य शव उठाने की एवज में अवैध वसूली कर रहे हैं। बताया कि बृहस्पतिवार को ग्रामीण पशुपालक की गाय की मौत हो गई। समिति के सदस्यों को इसकी सूचना देने पर उन्होंने मृत गाय को उठाने की एवज में एक हजार रुपए की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो समिति के सदस्यों ने गाय का शव उठाने से मना कर दिया। बताया कि समिति को मृत पशुओं को उठाने की एवज में जिला पंचायत की ओर से निश्चित धनराशि आवंटित की जाती है। बावजूद इसके समिति के सदस्य ग्रामीणों से वसूली कर रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार तहसील प्रशासन और जिला पंचायत से की जा चुकी है, लेकिन समिति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में बाबूराम राठौर, बलवीर सिंह, लहना सिंह, मनोज चौहान, प्रीदप सिंह, करम सिंह, ओमी सिंह, राजेंद्र सिंह, असरफीलाल, मनोहर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तहसीलदार को जांच कर रिपोर्ट देनेे को कहा है। उन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है। -कौस्तुभ मिश्र, एसडीएम विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed