फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बिस्सू मेले में उमड़ा जन सैलाब

बिस्सू मेले में उमड़ा जन सैलाब

Thu, 18 Apr 2019 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
बिस्सू मेले में उमड़ा जन सैलाब
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

चकराता/साहिया। जौनसार बावर में मनाए जा रहे बिस्सू पर्व के तहत बुधवार को गनियात मनाई गई। सुबह से हो रही बारिश भी लोगों के उत्साह को कम नहीं कर पाई। हालांकि, बारिश से मेले में दुकान लगाने वाले व्यापारियों का सामान खराब होने से उन्हें नुकसान झेलना पड़ा।
बुधवार को जौनसार क्षेत्र का सबसे बड़ा बिस्सू मेला चकराता के ठाणा डांडा में संपन्न हुआ। मेले में खत बणगांव के पाटी, रावना, बुरास्वां, मयरावना, शिरवा, टुंगरौली, मेहपावटा, बेहमू, डेरियो, घणता, कोल्हा गांवों के हजारों ग्रामीणों ने शिरकत की। बणगांव खत के ग्रामीण सुबह ढोल नगाड़ों के साथ खत उपलगांव के ठाणा डांडा पहुंचे, जहां स्थानीय ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तौर तरीकों से स्वागत किया। इसके बाद पुरुषों ने हाथों में डंडे लेकर गनियात नृत्य किया। महिला और पुरुषों ने मेरे गाड़नो दरिओ मिनसी रे मोणों.., कथू वाता की ओध उदया सियाणा... जैसे लोकगीतों पर पारंपरिक नृत्य किया।
विज्ञापन

मेले में मेला समिति के अध्यक्ष केशवराम जोशी, सालकराम जोशी, पुरचंद रावत, विरेंद्र जोशी, गुड्डू जोशी, श्रीचंद जोशी, अर्जुन दत्त, रणवीर जोशी, राजेंद्र जोशी, सूर्यपाल, लायकराम जोशी, नंदलाल भारती, प्रभुदयाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मोकाबाग में 24 गांवों के ग्रामीणों ने मनाया बिस्सू
खत बमटाड़ के 24 गांवों का बिस्सू मोकाबाग में मनाया गया। ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में डांठू, जगा और घाघरो पहन कर लोकनृत्य किया। इस दौरान खत स्याणा प्रताप तोमर, अजब सिंह, अतर सिंह, मातबर सिंह, जालम सिंह, मायाराम, जालम सिंह, देवी सिंह, बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। मसराड़ के शिलगुर देवता मंदिर में 12 गांवों के ग्रामीणों ने बिस्सू मनाया। मंदिर में बुरांस के फूलों से पूजा अर्चना करना के बाद ग्रामीणों ने पारंपरिक ठोड़ा नृत्य किया। इस दौरान प्रताप सिंह, प्रीतम सिंह, भूपाल सिंह, विमला देवी, सुंदर चौहान, पूरण सिंह, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

----
कलाकारों ने परात नृत्य कर बांधा समा
खुरड़ी डांडा में मनाए जा रहे तीन दिवसीय बिस्सू महोत्सव के समापन पर लोक कलाकारों ने पारंपरिक परात नृत्य कर समा बांधा। डिमऊ गांव की बाल कलाकार गुंजन चौहान की नाटियों पर ग्रामीण जमकर झूमे। इस दौरान उप निदेशक सूचना विभाग केएस चौहान, मेला समिति के अध्यक्ष सुनील शर्मा, मुन्ना राणा, भारत चौहान, सरजू कुमार, गीताराम, अनिल तोमर, गंगा सिंह नेगी, मोहन सिंह चौहान, कुंवर सिंह राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed