{"_id":"5cb789bbbdec2214114a4c28","slug":"15555322911-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण नहीं होने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण नहीं होने से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
साहिया। क्षेत्र की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में राशन वितरण नहीं होने से ग्रामीणों के सामने राशन की किल्लत पैदा हो गई है। इससे बिस्सू पर्व की रौनक भी फीकी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने खाद्य आपूर्ति विभाग से समय पर राशन वितरित कराने की मांग की है।
जौनसार बावर परगने की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में प्रत्येक माह की 12 और 13 तारीख को राशन वितरित किया जाता है। लेकिन इस बार अभी तक राशन वितरण नहीं किया गया है। स्थानीय निवासी परम सिंह, चमन सिंह, गंदो देवी, छुमा देवी, प्रताप सिंह, स्वराज सिंह, चंद्र सिंह, प्रदीप तोमर, सुंदर चौहान, रघुवीर चौहान, जसपाल सिंह, महिपाल चौहान, कपिल चौहान ने बताया कि अभी तक राशन की दुकानों में राशन नहीं पहुंचा है। बिस्सू पर्व के चलते राशन के लिए कई बार दुकानों के चक्कर काट चुके हैं। कहा कि पारंपरिक पकवान बनाने के लिए उन्हें महंगे दामों पर चावल और आटा खरीदना पड़ रहा है। कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग से कई बार समय पर राशन वितरित करने की मांग की जा चुकी है।
उधर, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के कारण राशन मिलने में देरी हुई है। शीघ्र ही सभी विक्रेताओं को राशन मुहैया करा दिया जाएगा।