फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बारिश से मौसम हुआ सुहाना

बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Thu, 18 Apr 2019 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
बारिश से मौसम हुआ सुहाना
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

पछवादून में दो दिन हुई से मौसम सुहाना हो गया है। जबकि, चकराता सहित जौनसार बावर परगने के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। क्षेत्र में बुधवार दोपहर बौछारों के साथ रुक रुक कर बारिश होती रही। हालांकि, बारिश से गेहूं की पक चुकी फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
अप्रैल माह के पहले सप्ताह से ही पछवादून में पारा चढ़ने से गर्मी बढ़ने लगी थी। यहां कई बार तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक आंका गया, लेकिन मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी और बुधवार को बौछारों के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद बारिश बंद होने से लोग ठंडी हवा का लुत्फ लेने के लिए घूमने निकल पड़े।
विज्ञापन

वहीं, चकराता सहित जौनसार बावर परगने में दो दिन लगातार हुई बारिश से तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। चकराता में अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में दिसंबर की सर्दी का अहसास होने लगा है। पहाड़ों से चल रही ठंडी हवाओं के कारण लोग आग सेंकने को मजबूर हो गए हैं। वहीं, स्थानीय किसान रमेश चंद्र, सोहन सिंह चंदेल, प्रमोद कश्यप, रमेश सैनी ने बताया कि गेहूं की बाली पककर तैयार हो गई है। ऐसे में तेज बारिश होने से गेहूं के दाने गिर जाते हैं। एक दो दिन और बारिश होने से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed