फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चलती कार में लगी आग, सवारियों ने भागकर बचाई जान

चलती कार में लगी आग, सवारियों ने भागकर बचाई जान

Mon, 15 Apr 2019 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग, सवारियों ने भागकर बचाई जान
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मसूरी। देहरादून मसूरी हाईवे पर झील के पास रविवार तड़के करीब पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक चलती कार में भीषण आग लग गई। आग लगने पर कार में सवार लोगों ने भागकर जान बचाई और पुलिस के आने से पहले घटनास्थल से चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। वहीं सूचना मिलने पर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के जवान एबुलेंस और पानी के टैंकर के साथ मौके पर पहुंच गए थे।
प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि घटना से संबन्धित वाहन स्वामी के एक परिजन कोतवाली आये थे, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर वाहन स्वामी और वाहन चालक को बुलाया गया है। पुलिस के अनुसार देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत ईको बैरियर व घटना के पास वाले पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली पहुंचे वाहन स्वामी राजेश खत्री पुत्र भजन सिंह खत्री निवासी कांडी, रुद्रप्रयाग के परिजन डॉ. सतीश चौधरी के अनुसार चालक स्निग्ध सकलानी पुत्र स्व प्रदीप मोहन (25) सकलानी निवासी धर्मपुर देहरादून, अमित चौधरी पुत्र सतवीर चौधरी (26) निवासी शिमला बाइपास बड़ोवाला देहरादून, सिद्धार्थ नेगी पुत्र सतेंद्र नेगी (25) निवासी द्वारिका दिल्ली कार में सवार थे। राजेश खत्री ने बताया कि उनके परिवार में किसी की मृत्यु हुई थी। चालक स्निग्ध सकलानी किसी परिजन को लेने देहरादून से उत्तरकाशी की ओर जा रहा था। कार से धुआं उठता देख सभी कार से उतर गए और वापस देहरादून आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार कार तेज रफ़्तार से मसूरी की ओर जा रही थी जो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे तारकोल के ड्रम से भी टकराया और तेजी से आगे बढ़ गया। घटनास्थल के पास से कार का एक हिस्सा टूटा पड़ा मिला। इसमें ड्रम का रंग लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed