{"_id":"5cb39381bdec221454121a19","slug":"155527265010-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारों में सजे दीवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारों में सजे दीवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
चकराता। पंजाबियों एवं सिख समाज का मुख्य पर्व बैसाखी व खालसा सृजन दिवस चकराता में धूमधाम से मनाया गया। चकराता स्थित दोनों गुरुद्वारों में निशान साहब की सेवा के बाद कीर्तन दरबार और लंगर का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
गुरुद्वारा श्री सिंह सभा एमईएस लाइन और गुरुद्वारा पंचायत पाराचिनार में सुबह निशान साहब की सेवा की गई। इसके बाद दीवान सजा और रागी जत्थों ने कीर्तन दरबार का आयोजन कर संगतों को निहाल किया। भाई मान सिंह और भाई अजय सिंह ने शबद गायन किया। इससे पूर्व गुरुद्वारों में एक माह से चल रहे सहज पाठ का भोग डाला गया। इस दौरान लोगों ने ग्रन्थ साहिब के समक्ष माथा टेक कर मन्नतें मांगी। इस अवसर पर प्रधान एचपी सिंह, डॉ. हरभजन सिंह, दलजीत नागपाल, आरपी सिंह, प्रभजोत सिंह, अनिल चांदना, हरचरण सिंह, तीर्थ कुकरेजा, राजू जयसवाल और मनीष कुकरेजा आदि मौजूद रहे।