फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लोकसभा चुनाव 2019: देहरादून की चकराता विधानसभा में 60.30 फीसदी रिकॉर्ड मतदान

लोकसभा चुनाव 2019: देहरादून की चकराता विधानसभा में 60.30 फीसदी रिकॉर्ड मतदान

Fri, 12 Apr 2019 08:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019: देहरादून की चकराता विधानसभा में 60.30 फीसदी रिकॉर्ड मतदान
अमर उजाला

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन


कालसी। चकराता विधानसभा में इस बार अब तक का सर्वाधिक 60.30 फीसदी मतदान हुआ। मतदान प्रतिशत बढ़ने की एक वजह मतदाता जागरूकता अभियान को बताया जा रहा है।

चकराता विधानसभा अंतर्गत कालसी, चकराता और त्यूनी तहसील क्षेत्रों में कुल 1,02,450 मतदाता हैं। क्षेत्र के सभी 220 पोलिंग बूथों पर सुबह सात बजे से मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। इस बार महिलाओं में मतदान के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला। उपजिलाधिकारी चकराता डॉ. अपूर्वा सिंह के मुताबिक चकराता विधानसभा क्षेत्र में 60.30 फीसदी मतदान हुआ। जबकि, वर्ष 2014 के चुनाव में यहां 55 प्रतिशत और उससे पूर्व हुए लोकसभा चुनाव में 50 प्रतिशत मतदान हुआ था।


इस बार हुए रिकार्ड मतदान की वजह चुनाव आयोग और विभिन्न संगठनों की ओर से चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियान को बताया जा रहा है। क्षेत्र में पिछले काफी समय से छात्रों और विभिनन संगठनों की ओर से अभियान चलाए जा रहे थे। पहाड़ी क्षेत्र में मतदाताओं में जागरूकता का बढ़ना स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed