{"_id":"5caf9edbbdec2209dc70e0d1","slug":"155501341420-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019: मसरास पट्टी में नहीं पड़ा एक भी वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019: मसरास पट्टी में नहीं पड़ा एक भी वोट
विज्ञापन
अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
सेलाकुई। सहसपुर विधानसभा के मसरास पट्टी पंचायत में बने मतदान केंद्र में किसी भी मतदाता ने वोट नहीं डाला। मतदान केंद्र पर निर्वाचन कर्मी दिन भर मतदाताओं का इंतजार करते रहे।
यहां 700 के करीब मतदाताओं के मतदान के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से व्यवस्थाएं चाक चौबंद थीं, लेकिन गांव में सड़क सुविधा की मांग कर रहे ग्रामीणों ने खुद को मतदान प्रक्रिया से दूर रखा। हालांकि, प्रशासनिक अमला ग्रमीणों को मनाने पहुंचा, लेकिन ग्रामीण विरोध में डटे रहे। ग्राम प्रधान गुड्डी देवी, उप प्रधान अजय पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य विशन सिंह, गजेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि गांव में मोटर मार्ग की सुविधा नहीं होने से ग्रामीण आदिकालीन जीवन यापन कर रहे हैं। मोटर मार्ग की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान केंद्र के बाहर प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों ने कहा कि रोड नहीं तो वोट नहीं।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया गया था। ग्रामीणों को उनकी मांग को उचित माध्यम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया। इसके बावजूद ग्रामीण मतदान करने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन