फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विकासनगर: गंगभेवा बावड़ी में बैसाखी पर्व में लगने वाले मेले के लिए सजने लगीं दुकानें

विकासनगर: गंगभेवा बावड़ी में बैसाखी पर्व में लगने वाले मेले के लिए सजने लगीं दुकानें

Fri, 12 Apr 2019 08:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
विकासनगर: गंगभेवा बावड़ी में बैसाखी पर्व में लगने वाले मेले के लिए सजने लगीं दुकानें
अमर उजाला

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन


गौतम ऋषि की तपस्थली गंगभेवा बावड़ी में बैसाखी पर्व से शुरू होने वाले मेले के लिए दुकानें सजनी शुरू हो गईं हैं। मिट्टी के बर्तनों के व्यापारियों ने अपनी दुकानें लगा दी हैं। साथ ही कृषि के औजारों की दुकानें भी मेला स्थल पर लग चुकी हैं।

गंगभेवा बावड़ी में लगने वाला मेला मिट्टी के बर्तनों और कृषि औजारों की बिक्री के लिए मशहूर है। बैसाखी के दिन से ही गेहूं की फसल कटनी शुरू होती है, जिसके चलते किसान बड़ी मात्रा में मेले से कृषि संबंधी औजार खरीदते हैं। सहारनपुर से आए कृषि औजारों के विक्रेता मगनू पाल, सोमेश कुमार ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से मेले में दुकान लगा रहे हैं।
विज्ञापन


गंगोह से आए मिट्टी के बर्तनों के विक्रेता रमेश कुमार, शीतला देवी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग ठंडे पानी के लिए घड़ों का उपयोग करते हैं। साथ ही मिट्टी के अन्य बर्तनों का उपयोग भी होता है। पिछले पांच वर्षों से वह मेले में घड़े और मिट्टी से बने अन्य आकर्षक बर्तनों को बेच रहे हैं। सौंदर्य प्रसाधन का सामान बेचने वाले व्यापारी भी पहुंचने लग गए हैं। इसके चलते मेला स्थल पर चहल पहल बढ़ गई है। बैसाखी के दिन बावड़ी में स्नान करने के बाद पूजा-अर्चना कर लोग मेले में खरीदारी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed