फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उत्तराखंडः लोकसभा चुनाव के लिए पछवादून में हुआ 66 फीसदी मतदान

उत्तराखंडः लोकसभा चुनाव के लिए पछवादून में हुआ 66 फीसदी मतदान

Fri, 12 Apr 2019 08:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंडः लोकसभा चुनाव के लिए पछवादून में हुआ 66 फीसदी मतदान
अमर उजाला

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में पछवादून में 66 फीसदी मतदान हुआ। बूथों पर शाम पांच बजे बाद भी मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। क्षेत्र की तीन विधानसभाओं में से विकासनगर में सबसे अधिक 70.13 फीसदी मतदान हुआ। सहसपुर में 67.64 और चकराता में 60.30 फीसदी मतदान हुआ।

सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही बूथों पर लंबी कतारें नजर आईं। आशा राम वैदिक इंटर कॉलेज विकासनगर, जैन बालिका इंटर कॉलेज, जीआईसी हरबर्टपुर सहित विभिन्न बूथों पर युवाओं और बुजुर्गों में मतदान के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला। चकराता और सहसपुर विधानसभा क्षेत्रों में भी लोग गर्मी की परवाह किए बगैर मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान के दौरान सहसपुर, विकासनगर और चकराता तीनों विधानसभा क्षेत्रों के कुछ पोलिंग बूथों पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी भी सामने आई। कुछ स्थानों पर मतदाता लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब था। कुछ बूथों पर ईवीएम खराबी की भी सूचना रही।
विज्ञापन


कब कितने फीसदी हुआ मतदान
- 9 बजे 11 बजे 1 बजे 3 बजे 5 बजे
- विकासनगर 9.50 24.07 43.82 54.04 70.30
- चकराता 10.20 30.10 46.48 53.14 60.30
- सहसपुर 13.09 32.17 48.04 55.20 67.64

कुछ पोलिंग बूथों पर ईवीएम में खराबी आ गई थी, जिसे तत्काल ठीक करा दिया गया। मतदान शांतिपूर्वक हुआ, क्षेत्र में कहीं से भी किसी तरह की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। -कौस्तुभ मिश्र, एसडीएम विकासनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed