{"_id":"5caf9ed1bdec2214195ace57","slug":"15550134048-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019: बुजुर्गों ने साबित किया उनके दम पर जिंदा है लोकतंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019: बुजुर्गों ने साबित किया उनके दम पर जिंदा है लोकतंत्र
विज्ञापन
अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
साहिया। पछवादून के मतदान केंद्रों पर युवाओं के साथ ही बुजुर्ग महिला, पुरुषों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। चलने-फिरने में असमर्थता के बाद भी कोई कुर्सी तो कोई परिजनों के कंधों का सहारा लेकर मतदान करने पहुंचा। बुजुर्गों ने मतदान कर साबित किया कि उनके दम पर आज भी लोकतंत्र जिंदा है।
बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय कनबुआ मतदान केंद्र में 107 वर्षीय चंद्रा देवी अपने नातियों और परनातियों के साथ मतदान करने पहुंचीं। उनके तीन नाती उन्हें कुर्सी पर बैठाकर मतदान केंद्र लेकर आए। कनबुआ निवासी चंद्रा देवी जब अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र पहुंची तो निर्वाचन कर्मियों ने खड़े होकर उनके जज्बे को सलाम किया। चंद्रा देवी ने लोगों को योग्य प्रत्याशी का चयन करने की सलाह दी। सेलाकुई के मतदान केंद्र पर 100 वर्षीय गंगोत्री देवी ने परिजनों के साथ अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र के हवन में आहुति दी।
विकासनगर के जैन बालिका इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर 98 वर्षीय दीनानाथ शर्मा ने परिजनों के साथ वोट डाला। इसके अलावा सहसपुर में 96 वर्षीय पिंगला देवी ने भी मतदान किया। आशा राम वैदिक इंटर कॉलेज विकासनगर में मतदान के लिए पहुंची 70 वर्षीय शशीबाला जैन ने कहा कि उन्होंने प्रत्याशी की स्वच्छ छवि और ईमानदारी के आधार पर वोट किया है। इसी केंद्र पर वोट डालने पहुंचीं 83 वर्षीय शंकरी देवी और 75 वर्षीय उमा मित्तल ने बताया कि उन्होंने देश को कौन चला सकता है यह सोचकर मतदान किया है।