{"_id":"5caf9ecebdec2214262c69f9","slug":"155501340116-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019: पोलिंग बूथों पर पहुंचे पर नहीं डाल पाए वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019: पोलिंग बूथों पर पहुंचे पर नहीं डाल पाए वोट
Fri, 12 Apr 2019 08:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पछवादून में निकाय चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव में भी वोटर लिस्ट की गड़बड़ी सामने आई। पोलिंग बूथों पर वोट डालने के लिए पहुंचे लोगों को वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने से उन्हें बगैर वोट डाले लौटना पड़ा। वहीं, कुछ स्थानों पर अपने वार्ड के पोलिंग बूथ पर नाम नहीं होने से भी मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जीवनगढ़ में एक ही परिवार के 12 सदस्य एक साथ मतदान करने देर शाम को प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर पहुंचे। बीएलओ से मतदान पर्ची मांगने पर पता चला कि परिवार के किसी भी सदस्य का नाम मतदाता सूची में नहीं है। परिवार के मुखिया मेहताब और शाहरूख ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ को परिवार के सभी सदस्यों के नाम आवश्यक दस्तावेजों के साथ दिए गए थे। बावजूद इसके उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
दूसरी ओर, सहसपुर विधानसभा के एक दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों पर कई लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं थे। विकासनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एक बुजुर्ग मतदाता मोतीराम शर्मा सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर सूची में अपना नाम तलाशते रहे, लेकिन नाम सूची से गायब मिला। इसके बाद उन्हें बिना मतदान किए ही वापस लौटना पड़ा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेेजी विभाग में तैनात डॉ. दीप्ति बगवाड़ी ने बताया कि उन्होंने दो माह पहले ही क्षेत्रीय बीएलओ को अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए आवश्यक दस्तावेज मुहैया करा दिए थे। मतदान केंद्र पर जाने के बाद मालूम हुआ कि उनका नाम सूची में शामिल नहीं है। साथ ही विकासनगर विधानसभा में सोनिया, लक्ष्मी, नर बहादुर, प्रेमचंद सिंह, सोनिया देवी, बबीता चौहान, विजय खन्ना, दीपचंद, विजय ठाकुर, साक्षी, कुसुम, सार्थक ने बताया कि उनका नाम भी मतदाता सूची में शामिल नहीं था।
विज्ञापन
दूर दराज से आए मतदाताओं के नाम भी सूची से गायब
अपने मताधिकार का प्रयोग करने दूरदराज से लोग चकराता पहुंचे, लेकिन वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने से उन्हें निराश लौटना पड़ा। देहरादून से आई अदिति मेहता, हैदराबाद से आए सार्थक जैन, ओमप्रकाश, राजेश खन्ना, अनूपकांत सेठ, राजेश्वर वर्मा, मनप्रीत कौर ने बताया कि बीएलओ की लापरवाही से उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ, जिसके चलते वह वोट नहीं डाल पाए। साहिया और आसपास के क्षेत्रों में भी कई मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं होने से उनमें नाराजगी देखी गई।
चुनाव में ऐसा तो होता ही है। इस तरह के बहुत कम मामले हैं, जिसमें वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम गायब मिले हों। -कौस्तुभ मिश्र, एसडीएम
बंगलूरू से चकराता पहुंची साक्षी ने पेश की मिसाल
बंगलूरू में आईटी सेक्टर में नौकरी करने वाली चकराता निवासी साक्षी जैन डेढ़ माह की बच्ची के साथ करीब 2500 किमी की दूरी तय कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने चकराता पहुंची। उन्होंने बताया कि जब युवा ही देश के लिए मतदान नहीं करेंगे तो देश की तस्वीर कैसे बदलेगी। उन्होंने कहा कि मतदान हर व्यक्ति का अधिकार है और हर व्यक्ति को राष्ट्रहित में मतदान करना चाहिए। उन्होंने मन बनाया था कि वे इस बार मतदान करेंगी और उन्होंने ऐसा ही किया।