फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बरोटीवाला तौल केंद्र पर किसानों ने किया हंगामा

बरोटीवाला तौल केंद्र पर किसानों ने किया हंगामा

Thu, 11 Apr 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
बरोटीवाला तौल केंद्र पर किसानों ने किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

पछवादून के तौल केंद्रों पर समय से गन्ना उठान नहीं होने पर किसान भड़क गए। बुधवार को बरोटीवाला में शीतला नदी किनारे स्थित गन्ना तौल केंद्र पर किसानों ने जमकर हंगामा काटा। इसके बाद दोपहर 12 बजे शुगर मिल कर्मी तौल केंद्र पहुंचे। जबकि, सेलाकुई के स्वारना नदी स्थित तौल केंद्र पर पिछले तीन दिनों से गन्ना उठान नहीं हो रहा है।
स्थानीय किसान रामेश्वर, दिलशाद, समय सिंह, नरेश कुमार, प्रवीण सैनी, सुरेश सैनी, मेहताब ने बताया कि स्वारना नदी किनारे स्थित तौल केंद्र पर अक्सर शुगर मिल कर्मी नदारद रहते हैं। इससे कई दिनों तक गन्ना उठान नहीं हो पाता। समय से तौल नहीं होने के कारण गन्ना सूखने लग गया है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। बताया कि जस्सोवाला स्थित केंद्र पर किसानों ने कुछ दिन पहले एसडीएम का वाहन रोककर घेराव किया था, जिसके बाद शुगर मिल कर्मियों को क्षेत्र में समय पर गन्ना उठान के निर्देश सक्षम अधिकारयिों की ओर से दिए गए थे। बावजूद इसके अभी अधिकांश तौल केंद्रों पर कई दिनों तक गन्ना पड़ा हुआ सूखता रहता है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि डोईवाला शुगर मिल की ओर से अप्रैल माह के दूसरे पखवाड़े में गन्ना उठान बंद कर दिया जाता है। लेकिन, अभी गन्ने की फसल खेतों में ही खड़ी है। गन्ना उठान बंद होने से स्थानीय गुड़ की चरखी वालों को कम दामों में गन्ना बेचना पड़ेगा। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। उधर, एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने कहा कि गन्ना किसानों की समस्या उचित माध्यम तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed