{"_id":"5cae4d58bdec2214161d6b8a","slug":"155492701111-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग बूथ पर महिला मतदान कर्मियों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग बूथ पर महिला मतदान कर्मियों में दिखा उत्साह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के सेंट पॉल चर्च स्कूल बाबूगढ़ में बुधवार को पोलिंग पार्टी पहुंच गई। इस पोलिंग बूथ में सभी मतदानकर्मी महिलाएं हैं। सहायक कर्मचारी से लेकर पीठासीन अधिकारी एवं सुरक्षा में भी महिलाकर्मियों की तैनाती की गई है।
पोलिंग बूथ की जिम्मेदारी मिलने पर महिलाकर्मियों में काफी उत्साह है। मतदानकर्मी महिलाओं ने कहा कि उन्होंने चुनाव से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पीठासीन अधिकारी पूर्णिमा के मुताबिक इस बूथ पर सुबह छह बजे मॉक पोल होगा। इसके लिए एजेंटों को बता दिया गया है। मतदान अधिकारी प्रथम सुशीला बिंजोला व मतदान अधिकारी द्वितीय बनीता राणा ने कहा कि पहली बार पोलिंग बूथ की जो जिम्मेदारी मिली है उसे बखूबी निभाया जाएगा। इस बूथ पर अन्य महिला चुनावकर्मियों में सुचिता गौतम, सुरक्षाकर्मी अंजना बिष्ट और सुशीला शामिल हैं।