फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पछवादून में आज 552 बूथों पर 3,30,959 मतदाता डालेंगे वोट

पछवादून में आज 552 बूथों पर 3,30,959 मतदाता डालेंगे वोट

Thu, 11 Apr 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
पछवादून में आज 552 बूथों पर 3,30,959 मतदाता डालेंगे वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

पछवादून में बृहस्पतिवार को 552 बूथों पर 3,30,959 मतदाता वोट डालेंगे। सड़क से करीब 10 से 12 किलोमीटर की पैदल दूरी वाले चकराता तहसील की खाटुवा, बानियाना और उदावा सहित सभी मतदान स्थलों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं।
सुबह सात बजे पहले सभी बूथों पर मॉक पोल होगा। मॉक पोल में हर बूथ पर 50 वोट डाले जाएंगे, जिसे निरस्त किए जाने के बाद मतदान शुरू होगा। मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा। टिहरी संसदीय क्षेत्र में पछवादून के तीन विधानसभा क्षेत्र विकासनगर, सहसपुर और चकराता शामिल हैं। इनमें 194 पोलिंग बूथों पर सबसे अधिक एक लाख 17 हजार मतदाता सहसपुर विधानसभा सीट पर हैं। विकासनगर में एक लाख नौ हजार 959 मतदाता और चकराता में 220 बूथों पर एक लाख चार हजार मतदाता हैं।
विज्ञापन

चकराता तहसीलदार केएस नेगी के मुताबिक चकराता विधानसभा क्षेत्र में सभी पोलिंग पार्टियां बुधवार शाम तक पहुंच चुकी हैं। विकासनगर तहसीलदार प्रकाश शाह के मुताबिक राजस्व उपनिरीक्षक एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित किया गया है कि सभी पोलिंग बूथों पर बिजली, पानी आदि की पर्याप्त सुविधा होनी चाहिए। स्थानीय प्रशासन की ओर से उन्हें बूथों पर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अंतर्राज्यीय सीमा पर बढ़ाई चौकसी
पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि चुनाव को देखते हुए अंतर्राज्यीय सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स और क्यूआरटी की तैनाती की गई है। कहीं से भी किसी तरह की सूचना मिलने पर यह टीमें मौके पर पहुंचेंगी। संवेदनशील और अति संवेदनशील सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
----
इन पोलिंग बूथों पर रहेगी विशेष चौकसी
पछवादून में चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हालांकि हर बूथ पर चौकसी बरती जाएगी, लेकिन स्थानीय प्रशासन और पुलिस की ओर से मेंहूवाला खालसा, जीवनगढ़, आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज बाबूगढ़, विद्या मंदिर हाईस्कूल डाकपत्थर, प्राथमिक विद्यालय हरबर्टपुर, प्राथमिक विद्यालय ढकरानी, इंटर कॉलेज हरबर्टपुर और प्राथमिक विद्यालय ढकरानी ग्रामीण कुछ ऐसे पोलिंग बूथ हैं, जिनमें विशेष चौकसी बरती जाएगी।
----
बड़े हों या जवान सभी करें मतदान
विकासनगर। आज मतदान का दिन है, इस दिन को पर्व की तरह मनाया जाना चाहिए और उसमें हर व्यक्ति को भाग लेना चाहिए। बड़े हों या जवान सभी की इसमें बड़ी जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक लोग घरों से निकलें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। यह न समझें कि उनका एक वोट न पड़ने से क्या फर्क पड़ता है। सही सरकार चुनने की जिम्मेदारी हर मतदाता की है। यह कहना है विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अधिकारियों का।
----
आप जिसे जरूरी समझते हैं उसे मतदान करें। अधिक से अधिक संख्या में घरों से निकलें और निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। बड़े हो या जवान सभी करें मतदान।

- डॉ. अपूर्वा सिंह, एसडीएम चकराता
----
बगैर किसी लालच और भय के पोलिंग बूथों तक आएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। लोकतंत्र के इस पर्व में अपने मत का प्रयोाग कर अपनी भागीदारी निभाएं।
- भूपेंद्र सिंह धोनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, विकासनगर
----
उत्तराखंड में साक्षरता प्रतिशत बेहतर होने के बावजूद यहां मतदान प्रतिशत अन्य राज्यों की तुलना में कम रहना चिंता का विषय है। प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करे और केंद्र में बेहतर सरकार बनाने में अपना अमूल्य योगदान दे। - आरपी अग्रवाल, प्रिंसिपल, राजकीय हाईस्कूल मदर्सू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed