{"_id":"5ca660a1bdec22142e74b1d0","slug":"15544076644-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राबाइंका साहिया के भवन निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राबाइंका साहिया के भवन निर्माण की मांग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन
साहिया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (राबाइंकॉ) साहिया स्थापना काल से ही जिला पंचायत के चार कमरों में संचालित हो रहा है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष किसन दत्त जोशी ने कॉलेज के भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है।
किसन दत्त जोशी ने बताया कि वर्ष 2010 में कॉलेज की स्थापना के बाद से ही लगातार भवन निर्माण की मांग की जा रही है। दो वर्ष पूर्व कनबुआ गांव की बंजर भूमि को भवन निर्माण के लिए विद्यालय को हस्तांतरित कर दिया गया है। बावजूद इसके भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। विद्यालय में कक्षा छह से 12 तक दो सौ छात्राएं अध्ययनरत हैं। इंटर स्तर पर कला एवं विज्ञान संकाय के साथ संचालित हो रहे विद्यालय में चार कमरों में नौ कक्षाओं का संचालन शिक्षिकाओं के लिए भी चुनौती बना हुआ है। अधिकांश कक्षाओं का संचालन खुले आसमान के नीचे करना पड़ता है। ऐसे में बरसात के मौसम में कक्षों की कमी के चलते शिक्षण कार्य ठप हो जाता है। इसके साथ ही हाईस्कूल और इंटर विज्ञान वर्ग के लिए प्रयोगशाला नहीं होने से प्रयोगात्मक कार्य संपन्न कराने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। छात्राओं के लिए पुस्तकालय की सुविधा भी मुहैया नहीं हो रही है। प्रशासनिक कार्यों केे लिए भी विद्यालय में कक्ष नहीं है। उधर, विद्यालय की प्रधानाचार्य दीना राणा ने बताया कि हर वर्ष भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन को भेजा जाता है। शासन से कार्रवाई का इंतजार है।
विज्ञापन