फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अपने वोट की ताकत को पहचानें मतदाता

अपने वोट की ताकत को पहचानें मतदाता

Fri, 05 Apr 2019 09:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 05 Apr 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
अपने वोट की ताकत को पहचानें मतदाता
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।

विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता महाअभियान के तहत बृहस्पतिवार को आशा राम वैदिक इंटर कॉलेज विकासनगर के छात्रों ने मतदाता जागरुकता रैली निकालकर लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया। छात्रों ने कहा कि अपने मताधिकार का सही प्रयोग करें और अपने वोट की ताकत को पहचानें।
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना एवं आशा राम वैदिक इंटर कॉलेज के छात्रों की रैली विद्यालय से मंडी चौक, भीमावाला होते हुए वापस इसी मार्ग से होकर विद्यालय पहुंची। मतदाता जागरुकता रैली के दौरान छात्रों ने घर-घर जाकर लोगों से बातचीत की और उन्हें 11 अप्रैल को मतदान केंद्र में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कहा। छात्रों ने कहा कि बगैर किसी लालच व दबाव में आए निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। छात्रों ने कहा कि इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग और उनके समर्थक वोट के लिए तमाम लुभावने वादे करेंगे, डराने और धमकाने का भी प्रयास किया जाएगा, लेकिन मतदाता किसी के बहकावे में न आएं। वे काबिल, ईमानदार और जिसे सबसे जरूरी समझते हैं उसे वोट करें। रैली के दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल अनिल सिंह नेगी, एनसीसी अधिकारी एसके विश्नोई, रघुवीर राणा, अनिल गुप्ता, सुभाष गुप्ता, आरसी गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आओ सब संकल्प करें मतदान अवश्य करें के लगाए नारे
मतदाता जागरुकता रैली के दौरान छात्रों ने आओ सब संकल्प करें मतदान अवश्य करें। आपका मतदान लोकतंत्र की शान, नहीं किया यदि मतदान, होगा नुकसान, देश तरक्की तभी करेंगा जब हर कोई वोट करेगा, जागरुकता देश की है पहचान शतप्रतिशत हो मतदान आदि नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग चाहते हैं कि सरकार काम करे, लेकिन काम करने वाली उस सरकार के गठन में वे उस तरह से भागीदारी नहीं निभाते जो एक मतदाता के रूप में उन्हें निभानी चाहिए। जिस तरह की आप चाहते हैं उस तरह की सरकार बनाने के लिए आप पोलिंग बूथ तक आएं और मतदान करें।
-अनिल सिंह नेगी, प्रिंसिपल आशा राम वैदिक इंटर कॉलेज विकासनगर

सही व्यक्ति के चुनाव के लिए लोग 11 अप्रैल के दिन घर से निकलें और अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस दिन लोग अपने घरों से निकलेंगे तभी सही व्यक्ति चुनकर आएगा। जो क्षेत्र और देश के विकास में अहम भागीदारी निभाएगा।

-एसके विश्नोई, एनसीसी अधिकारी

मतदान का प्रतिशत बढ़ना जरूरी है। इसका प्रतिशत बढ़ेगा तभी सरकार को चुनने में अधिकतर लोगों की सहभागिता होगी। काबिल, ईमानदार और सबसे जरूरी व्यक्ति के चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।
-आरसी गर्ग, शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed