{"_id":"5ca66094bdec221477610424","slug":"155440765115-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पड़ा मलबा बना परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर पड़ा मलबा बना परेशानी का सबब
विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन
साहिया। कालसी ब्लॉक अंतर्गत एडीबी के अधीन आने वाले दातनू-बडनू-मलेथा मोटर मार्ग पर पड़ा मलबा वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इसके साथ ही मार्ग किनारे सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय बाशिंदे कई बार एडीबी से मार्ग पर मलबे को हटाने और सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग कर चुके हैं। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी मौन साधे हुए हैं।
दातनू-बडनू-मलेथा मोटर मार्ग कालसी ब्लॉक के पानुवा, बराड़, मलेथा, दातनू, बडून, गड़ेता, हमरोऊ, ललोऊ, मसराड़ जोशीगांव, बसाया, भुगतार गांवों को जोड़ने वाला मार्ग है। इस मार्ग से सैकड़ों ग्रामीण हर रोज आवागमन करते हैं, लेकिन मार्ग पर बरसात के दिनों से पड़ा मलबा अभी तक नहीं हटाए जाने से ग्रामीणों को हर रोज परेशानी से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय बाशिंदे जनक सिंह चौहान, माया सिंह, प्रीतम सिंह, पूरण सिंह, कृपाल सिंह, उदय सिंह, सीताराम, राजेंद्र, खजान सिंह ने बताया कि पिछली बरसात में एडीबी ने आवागमन के लिए मार्ग तो खोल दिया था, लेकिन सड़क पर पड़े मलबे को नहीं हटवाया। मार्ग किनारे सुरक्षा दीवार का निर्माण भी नहीं किया गया है। आधे मार्ग पर मलबा पड़े होने और सुरक्षा दीवार नहीं होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। उधर, एडीबी के अधिशासी अभियंता एसके पंत ने कहा कि संबंधित अवर अभियंता को मलबा हटाने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन