फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कार्यशाला में दी लैवेंडर ओर कैमामाइल फूलों की जानकारी

कार्यशाला में दी लैवेंडर ओर कैमामाइल फूलों की जानकारी

Mon, 25 Mar 2019 01:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
कार्यशाला में दी लैवेंडर ओर कैमामाइल फूलों की जानकारी
कैमामाइल चाय

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।

विज्ञापन

मसूरी। फूलों की खुशबू और उनकी सुंदरता हर किसी का मनमोह लेती है, लेकिन जब बात ऐसे फूलों की हो जिनसे कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है तो हर किसी की जिज्ञासा बढ़ जाती है।

नगर में डॉ. ओम प्रकाश दुग्गल ट्रस्ट एवं हिमालय ज्योति समिति मसूरी की पहल पर रविवार को लेवेंडर कैमामाइल फूलों की खेती एवं व्यवसाय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सहायक फूलअधिकारी जम्मू कश्मीर अर्जुन सिंह परिहार, विशाखापट्टनम से आई सुश्री सानन सिंह, प्रोग्रेसिक किसान जम्मू कश्मीर भारत भूषण आदि ने सुगंधित फूलों की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक एफआरआई देहरादून डॉ. विनय वार्ष्णेय ने कहा कि प्रदेश की जलवायु इन पौधों के लिए अनुकूल है। लेकिन जागरूकता के अभाव में खेती नहीं हो पा रही है। मसूरी में लेवेंडर ओर कैमामाइल औषधीय फूलों की खेती कर रही डॉ. ज्योति मारवाह ने बताया कि लेवेंडर और कैमामाइल फूलों के तेल से मानसिक रोगी का उपचार, ब्लडप्रेशर, नींद न आना आदि बीमारियों का इलाज किया जा सकता है साथ ही अरोमा थेरेपी, स्किनकेयर, कॉस्मेटिक, सॉफ्टड्रिंक, बेकरी प्रोडक्ट आदि में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लेवेंडर पुदीना की प्रजाति का फूल है और कैमामाइल को बबूने का फूल भी कहा जाता है ये फूल आपको शांत रहने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल चाय में भी कर सकते हैं। ये फूल खुशबू के साथ सेहत भी ठीक रखते हैं।
विज्ञापन


डॉ. मारवाह ने मसूरी में पहला अरोमा थेरेपी वेलनेस सेंटर खोलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये औषधीय पौधे कम पानी की भूमि में होता है व 15 साल में एक बार लगाया जाता है। इसका एक किलो तेल बीस हजार से अधिक कीमत पर बिकता है। इससे पूर्व कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ. ओम प्रकाश दुग्गल ने सेनोपसिस ऑफ द बायोग्राफी इन प्रेस पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिमालय ज्योति समिति के निदेशक मनोज रावत ने किया। इस मौके पर रमेश चमोली, सभासद जसोदा शर्मा, निर्मला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर अनूप, एडवोकेट संध्या ऐनी सहित सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज, मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज, सेंटलारेंस हाईस्कूल, निर्मला इंटर कॉलेज के छात्र छात्राएं भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed