फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पंजीकरण नहीं होने से बेरोजगार परेशान

पंजीकरण नहीं होने से बेरोजगार परेशान

Wed, 20 Mar 2019 01:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
पंजीकरण नहीं होने से बेरोजगार परेशान
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यूूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन


कालसी। विशिष्ट सेवायोजन कार्यालय जनजाति कालसी में विगत एक सप्ताह से पंजीकरण नहीं होने से अनुसूचित जनजाति वर्ग के बेरोजगारों को परेशानी होना पड़ रहा है। इससे बेरोजगार युवक-युवतियों में रोष व्याप्त है।

कालसी स्थित विशिष्ट सेवायोजन कार्यालय जनजाति में अनुसूचित जनजाति वर्ग के बेरोजगार युवक, युवतियों को सेवायोजन के लिए पंजीकृत किया जाता है। कार्यालय में जौनसार क्षेत्र की कालसी, चकराता और त्यूनी तहसीलों के हजारों बेरोजगार युवक-युवतियां पंजीकरण कराते हैं। इन दिनों जिला सहकारी बैंक सहित अन्य कई विभागों में रिक्तियां निकली हुई हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च है। ऐसे में पंजीकरण नहीं होने के कारण बेरोजगारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विभिन्न क्षेत्रों से आए अनिल चौहान, रितु नेगी, खजान सिंह, अनिल कुमार, शमशेर सिंह आदि ने बताया कि विगत एक सप्ताह से सेवायोजन कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। यहां पर डिजिटल साइन उपलब्ध नहीं होने के कारण हर रोज अगले दिन आने के लिए कहा जाता है। उधर, प्रभारी सेवायोजन अधिकारी कालसी लक्ष्मी यादव ने बताया कि डिजिटल साइन का नवीनीकरण करने की प्रक्रिया में विलंब होने के कारण यह समस्या आ रही है। इसके बारे में विभागीय अधिकारियों सहित जिला प्रशासन को भी समय रहते सूचित कर दिया गया था। मंगलवार देर शाम डिजिटल साइन का नवीनीकरण हो गया है। अब शीघ्र ही रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed