{"_id":"5c914892bdec2214516f4878","slug":"155302525718-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव और वनों का चोली-दामन का साथ : प्रभात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव और वनों का चोली-दामन का साथ : प्रभात
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विश्व वानिकी दिवस पर वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में एनसीसी कैडेट ने रैली निकालकर वन्य जीवों और वनों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली में मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए वनों को आग से बचाने, अनावश्यक दोहन रोकने को प्रेरित किया।
रैली में महाविद्यालय के पूर्व एनसीसी अधिकारी कै. प्रभात द्विवेदी ने कहा कि कहा कि मानव और वनों का चोली-दामन का साथ है। वनों से शुद्ध हवा व जल की आपूर्ति होने के साथ ही आर्थिक संसाधनों की पूर्ति भी होती है। कहा कि हरे-भरे वन वन्यजीवों को मानव बस्तियों में आने से रोकते हैं। इससे मानव व वन्यजीव संघर्ष की स्थिति पैदा नहीं होती। बताया कि पिछले कुछ वर्षों से वनों में मानवीय हस्तक्षेप बढ़ने से वनों के साथ ही वन्यजीवों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
वन्यजीवों की सुरक्षा मानव का नैतिक कर्तव्य है। लिहाजा वनों का अनावश्यक दोहन रोकने के साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। रैली के बाद आयोजित संगोष्ठी में वनों को आग से बचाने के उपाय बताते हुए कैडेट को प्रशिक्षित किया गया। रैली में सूबेदार संजीव कुमार, सीनियर अंडर ऑफिसर मनीष, अंडर ऑफिसर सोमपाल, कैडेट अभिषेक तमांग, विकास, ईशा चौहान, नीलू, अरविंद, आकाश, चेतन, चमन, अदिति, विनय, सुमित, आकांक्षा, ऋषिका, काजल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन