फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अतिक्रमणकारियों के आगे एनएच अधिकारी नतमस्तक

अतिक्रमणकारियों के आगे एनएच अधिकारी नतमस्तक

Tue, 19 Mar 2019 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमणकारियों के आगे एनएच अधिकारी नतमस्तक
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर हरबर्टपुर से यमुनापुल तक हाईवे के दोनों ओर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इसे हटाने के लिए राष्ट्रीय मार्ग खंड लोनिवि देहरादून की ओर से 11 मार्च से अभियान शुरू किया जाना था, लेकिन कार्रवाई करने से पहले ही विभाग बैकफुट पर आ गया है।
विभाग के अधिशासी अभियंता जेएस रावत का कहना है कि विभाग की ओर से लोगों से बात कर उनसे अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया गया है। इन दिनों आचार संहिता लगी हुई है। इसके बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा। ऐसे में सवाल यह है कि क्या चुनाव आचार संहिता के दौरान नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण की छूट है?
विज्ञापन

पछवादून में हरबर्टपुर से यमुनापुल तक 16 किमी के दायरे में नेशनल हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण हैं। खासकर त्योहारी सीजन में फुटपाथ को पूरी तरह से घेर लिया गया है। हाईवे के दोनों ओर अस्थाई और स्थाई इस अतिक्रमण से दुघर्टनाओं का खतरा बना भी बना रहता है। सूत्रों की मानें तो राजनीतिक दबाव के चलते विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू करने से हाथ खड़े कर लिए हैं। वहीं, विभाग की ओर से अभियान को लेकर तर्क दिया जा रहा है कि आचार संहिता के दौरान अभियान शुरू नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हमारे जेई और एई ने लोगों से स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाने को कहा है। अभी आचार संहिता लगी है, इस वजह से अभी अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। हमने अभियान को समाप्त नहीं, बल्कि स्थगित किया है। आचार संहिता खत्म होते ही अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
- जेएस रावत, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय मार्ग खंड लोनिवि देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed