{"_id":"5c8ff912bdec221441197ec3","slug":"155293937016-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिश पशुओं के लिए खोला जाए कांजी हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिश पशुओं के लिए खोला जाए कांजी हाउस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
कालसी। मुख्य बाजार सहित राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनभर घूमते आवारा पशुओं से निजात की मांग को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने ज्ञापन में बताया कि आवारा पशु कई बार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।
बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई बार बड़े वाहनों की चपेट में आने से पशुओं की मौत हो जाती है। वहीं, पशुओं के सड़क पर घूमने से अक्सर दोपहिया वाहन चालक भी दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालसी, व्यास भूड़, हरिपुर, व्यास नहरी, पुरानी कालसी, जोकला, रूहाड़ा में अक्सर आवारा पशु घूमते रहते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। बताया कि कई बार आवारा पशुओं के लिए गो सदन और कांजी हाउस स्थापित करने की मांग की जा चुकी है। लेकिन, प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में मोहन सिंह, कलम सिंह, मनीष शर्मा, सचिन शर्मा, आकाश, गजेंद्र शर्मा, आशीष पंवार, जितेंद्र, विरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।