{"_id":"5c8ff90bbdec22143f757724","slug":"155293936316-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमनपुर में गंदा नाला बना परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमनपुर में गंदा नाला बना परेशानी का सबब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
सेलाकुई नगर पंचायत अंतर्गत जमनपुर बस्ती में संपर्क मार्ग को खोद कर बनाया गया नाला लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। नाले में आसपास का गंदा पानी बहने के साथ ही औद्योगिक इकाइयों का रासायनिक कचरा भी बह रहा है। इससे बस्ती में गंभीर रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि बस्ती में दो वर्ष पूर्व प्रशासन ने संपर्क मार्ग के किनारे को खोद कर गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था की थी। लेकिन, नाले की सफाई नहीं होने से इसमें गंदगी अटी पड़ी है। स्थानीय निवासी मनोहर सिंह, रामचरण, श्यामू, लाल सिंह, फरजाना, दिलशाद, नदीम, हसीना बानो ने बताया कि बरसात के मौसम में पूरा संपर्क मार्ग ही नाले में तब्दील हो जाता है, जिससे आवाजाही में परेशानी होने के साथ ही घरों के अंदर भी गंदगी जाने लगती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गंदगी से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
उधर, एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि रासायनिक कचरे का विधिवत निस्तारण करने के लिए उचित माध्यम से सिडकुल को कहा जाएगा। साथ ही औद्योगिक इकाइयों को आसपास की बस्तियों में सामाजिक सरोकारों के तहत अवस्थापना विकास कार्यों में सहयोग देने के लिए वार्ता की जाएगी।