{"_id":"5c8ea5b4bdec2213f52b7673","slug":"155285249313-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों का संचालन नहीं होने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों का संचालन नहीं होने से परेशानी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
साहिया। साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर पिछले 12 वर्षों से यात्री बसों का संचालन नहीं होने से लोगों को परेशारियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग छोटे वाहनों में लटककर सफर करने को मजबूर हैं, जिसके चलते दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
ग्रामीण कई बार परिहवन विभाग और स्थानीय प्रशासन से यात्री बसों का संचालन करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 52 किमी लंबे इस मार्ग से कोठा, तारली, पजिटिलानी, सलगा, चिबोऊ, खमरोली, टिपोऊ, चंदोऊ, खोई, सलगा, बोहा, फेडूलानी, मलेथा, धारिया, दुनुवा, अस्टी, आरा, हाजा, दसोऊ, गबेला, भुपोऊ, गमरी, दुनुवा, दौध, मटियाना, सुनोड़ा, कितरौली, मताड़, डाडुवा, क्वानू सहित कई अन्य गांव जुड़े हुए हैं। 12 वर्ष पूर्व इस मार्ग पर तीन यात्री बसों का संचालन होता था, जिन्हें परिवहन निगम ने बंद कर दिया।
विज्ञापन
बसों का संचालन बंद होने से इस मार्ग से सफर करने वाले ग्रामीण छोटे वाहनों में मानक से अधिक बैठकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। हाजा के प्रधान राजेंद्र सिंह, दसोऊ के प्रधान जसवीर भारती, भगतराम शर्मा, दीवान वर्मा, आनंद शर्मा, संदीप ने बताया कि छोटे वाहनों में हर रोज हो रही ओवरलोडिंग से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, लेकिन यात्री बसों के अभाव में ग्रामीण खतरों भरा सफर करने को मजबूर हैं। उधर, परिवहन कर अधिकारी रत्नाकर सिंह ने बताया ग्रामीणों की मांग पर बसों के संचालन के लिए उचित माध्यम से प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन