{"_id":"5c8ea591bdec22141e222b78","slug":"155285245720-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
यूरो किड्स इंटरनेशनल प्री स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। वार्षिकोत्सव में नौनिहालों ने रंगारंग प्रस्तुतियां से सांस्कृतिक छटा बिखेरी। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मुदित अग्रवाल ने किया।
उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं में आयोजित समारोह नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराने का माध्यम होते हैं। कहा कि विद्यालयों में शिक्षा के साथ ही संस्कृति से जोड़ने का प्रयास भी किया जाना चाहिए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद स्वागत गीत और गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। नौनिहालों ने अरेबियन नाइट्स पर आधारित गानों पर प्रस्तुति देने के साथ ही हिमाचली, जौनसारी और गढ़-कुमाऊं गीतों पर लोकनृत्य कर जनजातीय संस्कृति की झलक पेश की। इस दौरान सेंटर हेड मनीष राणा, अगस्त्या, अपराजिता, वैदिका, ईबानी, श्रेयांश, रुद्रवीर, वैभव, अर्थव, अंशुमन, मनिक, रिधिमा, रिद्धि, रुहानी, दक्ष, अक्षित, अर्पिता आदि मौजूद रहे।