फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पांचों सीटों पर कांग्रेस की जीत निश्चित : नवप्रभात

पांचों सीटों पर कांग्रेस की जीत निश्चित : नवप्रभात

Mon, 18 Mar 2019 01:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
पांचों सीटों पर कांग्रेस की जीत निश्चित : नवप्रभात
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पूर्व काबिना मंत्री नवप्रभात ने रविवार को तिलक भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन में नेतृत्वकर्ता सीमित होते हैं, लेकिन कार्यकर्ता ही संगठन की नींव होते हैं।
कहा कि देहरादून में संपन्न हुई राष्ट्रीय अध्यक्ष की परिवर्तन रैली से कार्यकर्ताओं में जोश है। अब प्रदेश की पांचों सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में जुट जाने को कहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू ने कहा कि चुनाव के बाद केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। वहीं, बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी ताल ठोक चुके पुराने कांग्रेसी नेता विपुल जैन ने रविवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, हरबर्टपुर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, आनंद सिंह, सुभाष पुंडीर, संसार सिंह, विकास शर्मा, हरीश ग्रोवर डोलू, दिनेश लाला, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, राजीव शर्मा, असद आरफी, हरिओम कोहली, कर्नल जनक सिंह, एंथोनी, जावेद खान, साजिद अली, पम्मी, संदीप ध्यानी, गोपाल, इंद्रजीत कौर, रेशमा अंसारी, रीना कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed