फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तौल केंद्रों पर सूख रहा गन्ना, काश्तकार परेशान

तौल केंद्रों पर सूख रहा गन्ना, काश्तकार परेशान

Sun, 17 Mar 2019 01:55 AM IST
alka tyagi अलका त्यागी
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
तौल केंद्रों पर सूख रहा गन्ना, काश्तकार परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

पछवादून के अधिकांश गन्ना तौल केंद्रों पर पिछले एक सप्ताह से तौल बंद है, जिसके चलते किसानों का सैकड़ों कुंतल गन्ना खराब होने की कगार पर है। वहीं, सेलाकुई में शीतला नदी किनारे स्थित तौल केंद्र पर कई दिनों से पड़ा किसानों का गन्ना सूख रहा है। साथ ही जस्सोवाला और बरोटीवाला केंद्रों पर भी तौल नहीं हो रही है।
किसानों ने बताया कि अप्रैल माह के दूसरे पखवाड़े से शुगर मिल प्रबंधन गन्ना उठान बंद कर देगा, जबकि अब भी खेतों में गन्ने की फसल खड़ी है। पछवादून क्षेत्र उत्तम किस्म के गन्ने के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन कुछ समय से यहां के काश्तकार डोईवाला शुगर मिल पर भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं। काश्तकारों का आरोप है कि शुगर मिल प्रबंधन साजिश के तहत पछवादून के किसानों का गन्ना उठान समय पर नहीं कर रहा है, जिसके चलते उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। काश्तकारों का सैकड़ों कुंतल गन्ना केंद्र पर ही सूखने की कगार पर आ गया है।
विज्ञापन

काश्तकार शमशेर सिंह, रामचंद्र, दिलशाद, जहूर, रामपाल, प्रदीप कुमार, समर सिंह ने बताया कि डोईवाला शुगर मिल प्रबंधन काश्तकारों की समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शुगर मिल प्रबंधन के उपेक्षापूर्ण रवैए से निराश किसानों ने अब तहसील प्रशासन से समय पर गन्ना उठान की मांग की है। उधर, तहसीलदार प्रकाश शाह ने बताया कि किसानों की समस्या को उचित माध्यम तक पहुंचा कर गन्ना उठान की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed