फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खनन माफिया ने रिजर्व फारेस्ट में बना दी सड़क

खनन माफिया ने रिजर्व फारेस्ट में बना दी सड़क

Sat, 16 Mar 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
खनन माफिया ने रिजर्व फारेस्ट में बना दी सड़क
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

खनन माफिया ने कुल्हाल से धौलातप्पड़ जाने वाले मार्ग से रिजर्व फारेस्ट क्षेत्र में यमुना नदी तक आने-जाने के लिए गुपचुप तरीके से सड़क बना दी है। इसी मार्ग पर वन विभाग का भी चेक पोस्ट है। बावजूद इसके वन अधिकारी अनदेखी करते रहे।

बता दें, आसन वेटलेंट से लगा हुआ क्षेत्र होने के चलते यहां यमुना नदी से उप खनिज के चुगान पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद इस क्षेत्र में अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। खनन माफिया उप खनिज चुगान करने के लिए आरक्षित वन क्षेत्रों में धड़ल्ले से संपर्क मार्ग बनवा दे रहे हैं। ताजा मामला कुल्हाल के धौलातप्पड़ आरक्षित वन क्षेत्र का है। यहां कुछ दिन पूर्व खनन माफिया ने आरक्षित वन क्षेत्र से यमुना नदी तक सड़क बना दी है। इसी मार्ग से यमुना नदी में अवैध उप खनिज चुगान के लिए ट्रैक्टर ट्राली का आवागमन होता है। इसी स्थान से कुछ दूरी पर वन विभाग का चेकपोस्ट है। बावजूद इसके यहां माफिया धड़ल्ले से खनन करा रहे हैं। उधर, तिमली रेंज की वन क्षेत्राधिकारी पूजा रावल ने बताया कि आरक्षित वन क्षेत्र में सड़क निर्माण की जानकारी नहीं है। क्षेत्र का भौतिक मुआयना कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed