फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शक्ति नहर में गिरी कार, दंपति सहित तीन की मौत, एक लापता

शक्ति नहर में गिरी कार, दंपति सहित तीन की मौत, एक लापता

Sat, 16 Mar 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
शक्ति नहर में गिरी कार, दंपति सहित तीन की मौत, एक लापता
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

पांवटा रोड पर मटकमाजरी के पास बृहस्पतिवार रात अचानक एक कार अनियंत्रित होकर शक्तिनहर में जा गिरी। हादसे में कार में सवार वृद्ध दंपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक लापता है। कार में कुल छह लोग सवार थे, दो ने किसी तरह नहर से निकलकर जान बचाई। सभी पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार कलालघाटी थाना कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल के ग्राम उदय रामपुर निवासी मतीदास (72) के परिजन बृहस्पतिवार को पीजीआई चंडीगढ़ से लेकर कार से लौट रहे। कार में चालक सहित कुल छह लोग सवार थे। पांवटा रोड पर मटकमाजरी के पास रात करीब डेढ़ बजे कार अनियंत्रित होकर शक्तिनहर में जा गिरी। बताया गया कि सामने से आ रहे ट्रक से कार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। हादसे के बाद कार चालक गणेश पुत्र चंद्रमोहन निवासी ग्राम जावल पोस्ट ऑफिस स्यालना जिला पौड़ी गढ़वाल (46) एवं संजय कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम उदय रामपुर कलालघाटी थाना कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल ने किसी तरह नहर से निकलकर जान बचाई। हादसे में मतीदास पुत्र रमीदास निवासी उदय रामपुर कलालघाटी थाना कोटद्वार उनकी पत्नी दर्शनी देवी (62) एवं एक अन्य विमलेश (23) पुत्र वेद प्रकाश निवासी ग्राम मढाली थाना रिखणीखाल जिला पौड़ी गढ़वाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गुड्डू उर्फ हरिशचंद्र (36) निवासी ग्राम उदयरामपुर कलालघाटी थाना कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल लापता है। गुड्डू मृत दंपति का दामाद बताया जा रहा है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरोत्तम बिष्ट ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर नहर में गिरी कार और शवों को बाहर निकाल लिया गया है। लापता व्यक्ति की तलाश जारी है।
विज्ञापन

ट्रक की लाइट आंख में लगने से नियंत्रण खो बैठा चालक
मटकमाजरी निवासी विजय के मुताबिक शक्तिनहर में कार गिरने के बाद एक दोपहिया वाहन चालक ने कार के चालक और उसके साथ एक अन्य व्यक्ति को शक्तिनहर में देखा। जिन्हें चादर डालकर नहर से बाहर निकाला गया। दोनों घायलों ने बताया कि उनके चार अन्य साथी कार सहित नहर में हैं। शुक्रवार सुबह पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कार एवं शवों को नहर से निकाला। बताया गया कि रात सामने से आ रहे ट्रक की लाइट कार चालक की आंख में लगने से वे कार से नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू टीम में यह थे शामिल
वरिष्ठ उप निरीक्षक नरोत्तम बिष्ट, कुल्हाल चौकी प्रभारी मुकेश, उपनिरीक्षक पृथ्वी सिंह, उपनिरीक्षक सनोज कुमार, सुभाष कुमार, सचिन, राजकुमार, सुशील, एसडीआरएफ टीम के सचिन रावत, बलीराम शर्मा, मातवर सिंह, संदीप सिंह, प्रेम सिंह शामिल रहे।

शक्तिनहर में कुछ देर तक जलती रही कार की लाइट
शक्तिनहर में कार गिरने के बाद कुछ देर तक कार की लाइट जलती रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि नहर में डूबने के बावजूद कुछ देर तक लाईट जलते रहने से रात यह पता लगाने में आसानी रही कि कार किस स्थान पर है। यही वजह रही कि रेस्क्यू टीम को नहर से कार ढूंढने में आसानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed