फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महिलाओं ने लावड़ी गांव को नशामुक्त बनाने को कसी कमर

महिलाओं ने लावड़ी गांव को नशामुक्त बनाने को कसी कमर

Sat, 16 Mar 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने लावड़ी गांव को नशामुक्त बनाने को कसी कमर
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

विकासनगर। जौनसार-बावर परगने के लाखामंडल क्षेत्र के लावड़ी गांव की महिलाओं ने गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इस बाबत गांव के पंचायती आंगन में शुक्रवार को बैठक आयोजित कर महिलाओं ने रणनीति तय की।

बैठक में सार्वजनिक स्थलों, होटल और दुकानों में मादक पदार्थों के उपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया। जौनसार-बावर जन कल्याण समिति की अध्यक्ष बचना शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के आदी युवा अपना भविष्य बर्बाद करने के साथ ही समाज को भी खोखला कर रहे हैं। कुछ लोग अपने मामूली लाभ के लिए मादक पदार्थों का कारोबार करते हैं। ऐसे में नशे की लत के साथ ही युवाओं में जुए की लत भी लग रही है। इससे गांव का माहौल खराब होने के साथ ही कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर होने खुले आम नशीले पदार्थों का उपयोग करने वालों के खिलाफ महिलाएं खुद कड़ी कार्रवाई करेंगी। साथ ही सार्वजनिक समारोह में शराब परोसने वालों का भी बहिष्कार किया जाएगा। दुकानों में नशीले पदार्थ बेचने वालों की सूचना स्थानीय प्रशासन को देकर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। बैठक में जलमा, रजनीबाला, उर्मिला, गुड्डी, प्रमेशा, प्रतिमा, लीला देवी, सुनीता देवी, लक्ष्मी, गीता, मीना देवी, सुशीला देवी, अनीता, निर्मला देवी, शारदा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed