फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रश्नपत्र देकर उतर पुस्तिकाएं देना भूला विभाग

प्रश्नपत्र देकर उतर पुस्तिकाएं देना भूला विभाग

Fri, 15 Mar 2019 01:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
प्रश्नपत्र देकर उतर पुस्तिकाएं देना भूला विभाग
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।

विज्ञापन


प्राथमिक और जूनियर स्तर की गृह परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग ने प्रश्नपत्र तो दे दिए, लेकिन उत्तर पुस्तिकाएं मुहैया नहीं कराईं हैं। ऐसे में शिक्षकों के सामने परीक्षाएं संपन्न कराना चुनौती बन गया है।
हालांकि, शिक्षकों ने स्वयं के संसाधनों से उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था की है। लेकिन, जिन विद्यालयों में छात्र संख्या अधिक हैं वहां शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाएं मुहैया कराने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने 13 मार्च से शुरू हुई परीक्षाओं का पैटर्न भी बदला है। इसके चलते शिक्षकों के लिए परीक्षाएं संपन्न कराना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। उधर, अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा एसपी खाली ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय को फौरी तौर पर विद्यालय अनुदान से उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था करने को कहा गया है। जिन विद्यालयों की अनुदान राशि समाप्त हो चुकी है, उन्हें नए सत्र में मिलने वाली अनुदान राशि में परीक्षा व्यय समायोजित करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षाओं के लिए नहीं मिल रहा बजट
जानकारी के अनुसार पिछले कई वर्षों से परीक्षाओं के संचालन के लिए विभाग की ओर से कोई बजट नहीं दिया जा रहा है। गत वर्षों तक विद्यालय स्तर पर परीक्षाएं संपन्न कराई जाती थीं, जिससे शिक्षक प्रश्नपत्र में बहु विकल्पीय प्रश्नों को शामिल करते थे। लिहाजा, अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की जरूरत नहीं पड़ती थी। इस बार एससीईआरटी की ओर से तैयार किए गए प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए कम से कम बारह पेज की उत्तर पुस्तिकाओं की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में ब्लॉक के 12000 से अधिक छात्रों के लिए उत्तर पुस्तिकाएं मुहैया कराना चुनौती बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed