{"_id":"5c8ab8a2bdec22142f01a28f","slug":"155259519615-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संग्रांद पर महासू मंदिर में उमड़े श्रद्वालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संग्रांद पर महासू मंदिर में उमड़े श्रद्वालु
विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन
जौनसार बावर में संग्रांद पर्व पर महासू देवता मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। बृहस्पतिवार को मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। संग्रांद पर सबसे ज्यादा नव विवाहित जोड़े मंदिर में देव दर्शन को आए।
संग्रांद पर्व पर महासू देवता मंदिर भंजरा-पंचरा में सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। मंदिर के पुजारी भोपाल दत्त शर्मा ने बताया कि देर शाम तक श्रद्वालुुुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। सुबह चार बजे पूजा अर्चना के बाद लोगों ने देव दर्शन किए। इस मौके पर देव माली दीवान सिंह चौहान, अजब सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन