{"_id":"5c8ab885bdec2213ec6218e4","slug":"155259516713-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ से की पानी के बिलों में अनियमितता की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीओ से की पानी के बिलों में अनियमितता की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
ढकरानी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने पानी के बिलों में अनियमितता बरते जाने की शिकायत एसडीओ की। उन्होंने पानी का बिल वसूलने की मांग को लेकर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा है।
बृहस्पतिवार को हरबर्टपुर स्थित जल संस्थान कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि जल संस्थान एक नल वाले घरों में चार नलों का बिल थमा रहा है, जिससे गरीब वर्ग के लोगों का आर्थिक शोषण हो रहा है। अधिकारियों से कई बार रीडिंग के आधार पर पानी का बिल वसूलने की मांग की गई है, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
एसडीओ को सौंपे ज्ञापन में बताया कि जल संस्थान कर्मी क्षेत्र में बिना सर्वे कराए ही बिल थमा रहे हैं। जिससे गरीब वर्ग पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में शहरों की अपेक्षा पानी की खपत भी कम होती है। बावजूद इसके ग्रामीणों को चार नलों का बिल थमाया जा रहा है। जबकि शहरी क्षेत्रों में अधिकांश लोग किचन गार्डन के साथ ही वाहनों को धोने में भी पानी का उपयोग करते हैं। लेकिन शहरी क्षेत्रों में ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा कम बिल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने गांवों में सर्वे कराने के बाद ही पानी का बिल वसूलने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में उप प्रधान गीता, अनवरी, सेठीराम, रूपा देवी, बाबूलाल, निशा खातून आदि शामिल रहे। उधर, जल संस्थान के एसडीओ एपी सिंह ने बताया कि गांव में सर्वे कराकर उचित बिल की वसूली की जाएगी।