{"_id":"5c8ab87fbdec2214676aa1e4","slug":"15525951614-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक सभा के साथ ही पंचायत चुनाव की तैयारियों में भी जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक सभा के साथ ही पंचायत चुनाव की तैयारियों में भी जुटा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
प्रदेश में 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ ही प्रशासन अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में भी जुट गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिले निर्देंशों के अनुसार शुक्रवार से तैयारियां शुरू की जा रही हैं।
खंड विकास अधिकारी बीएस झिंक्वाण ने बताया कि शनिवार तक क्षेत्र पंचायतवार नोडल अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। जबकि, 15 जून को निर्वाचक नामावलियों का जन सामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। इसके लिए प्रशासन ने लोकसभा के साथ ही पंचायत चुनावों की तैयारी भी शुरू कर दी है। बीडीओ ने बताया कि कार्मिकों की नियुक्ति के बाद 22 मार्च से पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि, 27 मार्च से आठ अप्रैल तक कर्मचारी घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण का कार्य करेंगे। 25 मई से निर्वाचक नामावली में प्राप्त दावों और आपत्तियों की जांच कर निस्तारण किया जाएगा।