{"_id":"5c895bbebdec2214577e6ac2","slug":"155250588119-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दातनू की महिलाओं ने शुरू की अनूठी पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दातनू की महिलाओं ने शुरू की अनूठी पहल
विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
कालसी ब्लॉक के दातनू गांव की महिलाओं ने बुधवार से एक अनूठी पहल शुरू की है। महिलाओं ने गांव को स्वच्छ रखने का बीड़ा उठाया है। महिलाओं ने प्रत्येक दिन गांव के संपर्क मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
महिलाओं ने बुधवार को अभियान की शुरुआत करते हुए गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग की सफाई करने के साथ ही मंदिर और स्कूल परिसर की भी सफाई की। अभियान में शामिल ग्रामीण महिला झूलो देवी ने कहा कि संक्रामक बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बीमारियों से बचने के लिए ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है। कहा कि भविष्य में पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधरोपण किया जाना भी जरूरी है। कहा कि खाली पड़ी जमीन पर पौधे रोपकर उनका संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन को सफल बनाने के लिए समाज के हर व्यक्ति को इसे नैतिक जिम्मेदारी समझना होगा।
विज्ञापन
अभियान के दौरान महिलाओं ने संपर्क मार्ग पर उगी झाड़ियों को काटने के साथ ही मार्गों का सौंदर्यीकरण भी किया। महिलओं ने बताया कि रोजाना चलने वाले स्वच्छता अभियान में गांव के प्रत्येक परिवार से एक महिला शामिल होगी। अभियान में गेंदो देवी, मीमो देवी, नीरो देवी, विनीता देवी, नारो देवी, नारायणी देवी, रीना देवी, रीता देवी, मुन्नी देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन