{"_id":"5c8812b4bdec22141f00db38","slug":"155242164817-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में आखर ज्ञान देने के सिखा रहे गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल-खेल में आखर ज्ञान देने के सिखा रहे गुर
विज्ञापन
एएनआई फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
कालसी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र में चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को खेल-खेल में आखर ज्ञान देने के गुर सिखाए गए। मुख्य प्रशिक्षक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून के प्रवक्ता डॉ. विजय रावत ने कहा कि खेल, गीत और कहानियों के माध्यम से शिक्षण प्रभावी होता है।
खेलों के दौरान की गई गतिविधियों का बाल मन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बताया कि खेल से नौनिहालों का मानसिक विकास होने के साथ ही स्वस्थ शारीरिक विकास भी होता है। साथ ही गीत, कहानी और चित्रों के माध्यम से शिक्षण पर जोर देते हुए कहा कि भाव भंगिमाओं और गीत, कहानियों को नौनिहाल घर में भी दोहराते हैं, जिससे उनके मन में शिक्षा के प्रति लगाव पैदा होता है। बच्चे शिक्षा को खेल का अभिन्न अंग मानने के साथ ही उससे मिलने वाली सीख को जीवन में ढालने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
प्रशिक्षक फातिमा हयात ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं केे परंपरागत व मानसिक विकास करने वाले खेलों का प्रशिक्षण दिया। जबकि आशा नेगी ने चित्रों के माध्यम से आखर ज्ञान देने के गुर सिखाए। इस दौरान भूमो जोशी, अनुराधा वर्मा, शैलेंद्र भंडारी, अल्पना सिंह, प्यारो नेगी, अनीता, नीलिमा तोमर, शर्मिला तोमर, रुमिता चौहान, निर्मला, प्यारो देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन