फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बोर्ड परीक्षाएं आज से, प्रशासन ने कसी कमर

बोर्ड परीक्षाएं आज से, प्रशासन ने कसी कमर

Fri, 01 Mar 2019 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाएं आज से, प्रशासन ने कसी कमर
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो रही हैं। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को अंतिम रूप देते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों ने बृहस्पतिवार को कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राइंका हरबर्टपुर में विद्यालय के प्रधानाचार्य और केंद्र व्यवस्थापक महावीर सिंह चौहान ने कक्ष निरीक्षकों की बैठक ली। बैठक में परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने व अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले परीक्षार्थियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। शुक्रवार को पहले दिन इंटरमीडिएट हिंदी का प्रश्नपत्र होगा। वहीं प्रशासन ने कमर कसते हुए परीक्षा केंद्रों से सौ गज की दूरी तक धारा 144 लागू कर दी है। प्रशासन ने शिक्षा विभाग को सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आश्वासन दिया है। बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से प्रत्येक ब्लॉक में सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। विकासनगर ब्लॉक में एसडीएम कमलेश मेहता के साथ ही तहसीलदार प्रकाश शाह, एआरटीओ सुनील शर्मा, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य और लोनिवि साहिया के एसडीओ धर्मेंद्र सिंह रावत को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। सहसपुर ब्लॉक में एसडीएम के साथ ही बीडीओ शकुंतला शाह, ईओ नगर पालिका हरबर्टपुर एलएम दास और ईओ नगर पालिका मसूरी मित्तल शाह को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। कालसी ब्लॉक में एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह के साथ ही तहसीलदार एसपी उनियाल, बीडीओ वीपी खंडूड़ी सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। चकराता ब्लॉक में एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह, तहसीलदार केएस नेगी, तहसीलदार त्यूनी केडी जोशी, बीडीओ अनीता पंवार और लोनिवि एसडीओ प्रभुलाल डोभाल को बतौर सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed