फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नगर पालिका की समितियों से भाजपा साफ

नगर पालिका की समितियों से भाजपा साफ

Fri, 01 Mar 2019 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका की समितियों से भाजपा साफ
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

नगर पालिका विकासनगर की पांच समितियों के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन की अंतिम तिथि तक किसी भी समिति के लिए भाजपा के सभासदों ने नामांकन नहीं कराया है। इससे सभी समितियों से भाजपा का सूपड़ा साफ होने की प्रबल संभावना बन गई है।
बता दें, भाजपा की नगर पालिका अध्यक्ष होने के साथ ही सदन में भी भाजपा का पलड़ा भारी है, लेकिन कांग्रेस सहित निर्दलीय सभासदों की घेराबंदी के चलते भाजपा सभासदों ने समितियों के चुनावी प्रक्रिया से दूर रहना ही मुनासिब समझा। बृहस्पतिवार को नगर पालिका की समितियों के लिए नामांकनपत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। दोपहर दो बजे तक निर्धारित समय में कोई भी भाजपा सभासद नामांकन दाखिल कराने नहीं पहुंचा। हालांकि समितियों की चुनावी प्रक्रिया शुरू होते ही नगर पालिका अध्यक्ष ने निर्दलीय सभासदों को साधने की कोशिश जरूर की। बावजूद इसके कांग्रेस सभासदों और निर्दलीय सभासदों की घेराबंदी के सामने भाजपा सभासदों ने चुनावी प्रक्रिया से दूर रहना ही मुनासिब समझा। समितियों के लिए चार कांग्रेसी सभासदों और तीन निर्दलीय सभासदों में से ही नामांकन दाखिल किए गए हैं, जिनके निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा सभासदों के किसी भी समिति के लिए नामांकन दाखिल नहीं होने से दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। उधर, नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा ने कहा कि शहर से बाहर होने के कारण उन्हें नामांकन प्रक्रिया की अभी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

समितियों की चुनावी प्रक्रिया
नगर पालिका में निर्माण और कर निर्धारण समिति के साथ ही पथ प्रकाश समिति, स्वास्थ्य समिति और वित्त समिति का गठन हर बोर्ड में किया जाता है। ये समितियां नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत होने वाले कार्यों की समीक्षा और योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। समितियों से अनुमोदित प्रस्तावों पर पालिका प्रशासन योजनाओं का संचालन करता है। प्रत्येक समिति में पांच सदस्य होते हैं। प्रत्येक समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए सभासदों के साथ ही अध्यक्ष, विधायक और सांसद मतदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड की दलगत स्थिति
अध्यक्ष- भाजपा, चार सभासद भाजपा, चार सभासद कांग्रेस, तीन निर्दलीय सभासद, विधायक और सांसद भाजपा के। इस लिहाज से भाजपा और विपक्ष दोनों के पास बराबर सात-सात मत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed