{"_id":"5c783ee3bdec222c572346f6","slug":"15513843897-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना तौल नहीं होने से भड़के किसान, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना तौल नहीं होने से भड़के किसान, प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
सेलाकुई। जस्सोवाला स्थित गन्ना तौल केंद्र बीते दो सप्ताह से भी अधिक समय से बंद है। ऐसे में सैकड़ों कुंतल गन्ना खराब होने की कगार पर है। तौल न होने से आक्रोशित किसानों ने बृहस्पतिवार को शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां से गुजर रहे एसडीएम कमलेश मेहता को रोक कर अपनी समस्या बताई।
किसानों ने एसडीएम को बताया कि डोईवाला शुगर मिल के गन्ना तौल केंद्र पर गन्ना तौल दो सप्ताह से बंद है। शुगर मिल प्रबंधन पछवादून के गन्ना किसानों की उपेक्षा कर रहा है। गन्ना लंबे समय तक तौल केंद्र पर ही रखा जा रहा है। इससे गन्ना खराब होने की कगार पर है। अधिक समय तक गन्ना पड़ा रहने से गन्ने का रस समाप्त हो रहा है। इससे वजन कम होने के साथ ही चीनी बनाने के लिए गन्ना अनुपयुक्त हो रहा है। अप्रैल में मिल बंद हो जाती है और अभी तक क्षेत्र से मात्र 40 प्रतिशत ही गन्ना शुगर मिल तक पहुंच पाया है। मिल प्रबंधन से मजदूरों की कमी का बहाना बनाकर टाल रहा है और बाहर से गन्ना मंगा रहा है। प्रदर्शन में हरबज, योगेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, दौलत राम, पंकज सैनी, देवेंद्र सिंह, सुशील कुमार, अनीस अहमद, इमरान आदि शामिल रहे। एसडीएम कमलेश मेहता ने बताया कि शुगर मिल प्रबंधन को पछवादून के तौल केंद्रों से नियमित गन्ना उठाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए जाएंगे।