{"_id":"5c783ed7bdec22556768126b","slug":"15513843783-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनोल को पांचवां धाम घोषित करने के समर्थन में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनोल को पांचवां धाम घोषित करने के समर्थन में निकाली रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
कालसी। हनोल महासू मंदिर को पांचवां धाम घोषित करने सहित जौनसार-बावर परगने से संबंधित पांच सूत्री मांगों के समर्थन में बृहस्पतिवार को स्थानीय बाशिंदों ने बाड़वाला से कालसी तक रैली निकाली। जौनसार-बावर एकता मंच के बैनर तले निकाली गई रैली में शामिल लोगों ने सरकार पर उपेक्षा आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। कालसी गेट पहुंचने पर रैली सभा में तब्दील हो गई।
इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष कुलदीप चौहान ने कहा की जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों की पांच सूत्री मांगों की लंबे समय से सरकार अनदेखी कर रही है। पांच मांगों में हनोल मंदिर को पांचवा धाम घोषित करने, जौनसार बावर क्षेत्र में लघु उद्योग और कुटीर उद्योगों का विकास करने, तीन मई को चकराता क्षेत्र में आयोजित किए जाने वाले वीर केसरी चंद मेले को राज्य मेला घोषित करने, चकराता को जिला बनाने तथा देहरादून से कालसी तक रेल मार्ग का निर्माण किए जाने की मांगें शामिल हैं। मंच के उपाध्यक्ष राकेश तोमर ने कहा कि स्थानीय बाशिंदों की सभी मांगें जायज हैं और क्षेत्रीय जन भावनाओं के अनुरूप हैं। जिन को शीघ्र पूरा किया जाना जरूरी है। सभा स्थल पर पहुंचीं उप जिलाधिकारी डॉ. अपूर्वा सिंह को स्थानीय बाशिंदों ने ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान मंच के महासचिव गुमान सिंह, सचिव मोहन लाल शर्मा, भीम दत्त जोशी, विपुल बहुगुणा, मुन्ना राम वर्मा, शरण सिंह, हरिओम, कमल राम डोभाल, शोएब खान, विशाल, मोंटी, नवीन, संदीप, आनंद, कुंदन सिंह, रणवीर सिंह, चतर सिंह, रमेश चौहान, प्रताप सिंह, सूरज सिंह, दीवान सिंह, राजेंद्र सिंह, विजय पाल, प्रीतम सिंह, आलम सिंह, गीता राम आदि मौजूद रहे।