{"_id":"5c783ed0bdec2259e364f9a6","slug":"15513843713-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा निगम के खिलाफ गरजे लाखामंडल के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा निगम के खिलाफ गरजे लाखामंडल के ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
लाखामंडल में बृहस्पतिवार को लगे ऊर्जा निगम के कैंप में अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने लाइनमैन का घेराव कर प्रदर्शन किया।
जौनसार-बावर जन कल्याण समिति की अध्यक्ष बचना शर्मा ने बताया कि बिल जमा करने के लिए निगम हर महीने 26 और 28 तारीख को लाखामंडल में कैंप लगाता है। कैंप में सैकड़ों ग्रामीण कई किमी की दूरी नापकर पहुंचते हैं। बृहस्पतिवार को भी बड़ी संख्या में ग्रामीण बिल जमा करने पहुंचे थे, लेकिन देर शाम तक ऊर्जा निगम का कोई भी सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचा। कैंप में केवल एक लाइनमैन मौजूद था। बचना शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में हुई बर्फबारी के बावजूद कई गांवों से लोग पैदल चलकर बिल जमा करने पहुंचे हैं। देर शाम तक अधिकारियों का इंतजार करने के चलते ग्रामीणों को घर वापस लौटने में काफी फजीहत झेलनी पड़ी। प्रदर्शन में दीवान सिंह, विरेंद्र, ओम प्रकाश, सुरेश शर्मा, राकेश, दीपक, दिनेश, महिमानंद गौड़, भगतराम शर्मा, कृष्णा देवी आदि शामिल रहे। उधर, ऊर्जा निगम के ईई एसके गुप्ता ने बताया कि संबंधित एसडीओ को बिल जमा करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।